25 जुलाई को, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) नाम के व्यंग्यात्मक दल के नेतृत्व में दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शनों के कारण भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को त्याग पत्र देना पड़ा। यह विरोध-प्रदर्शन राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के परीक्षा पत्र के लीक होने के उपरांत हफ़्तों तक चले प्रदर्शनों का परिणाम था। यह विरोध आंदोलन मई में तब प्रारंभ हुआ था जब भारत के मुख्य न्यायाधीश ने बेरोज़गार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी; केवल दो महीनों में ही इस आंदोलन के साथ लगभग 2.2 करोड़ ऑनलाइन अनुयायियों जुड़ गए और देश भर की सड़कों पर भी इसकी मौजूदगी दर्ज हुई।
इस अभूतपूर्व परिणाम से यह मोदी काल का अब तक का सबसे सफल विरोध प्रदर्शन रहा है। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया की उस सोच को और बल मिला है जो ऐसे विरोध प्रदर्शनों को मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और 2014 से केंद्र में उनके दबदबे पर एक प्रकार का निर्णय मानती है। परंतु भारत में किसी भी देशव्यापी आंदोलन का असली तात्पर्य केंद्र और राज्य स्तरों के बीच के आपसी तालमेल में छिपा होता है। यदि राज्यों के नज़रिए से देखा जाए, तो सीजेपी विरोध प्रदर्शन दिल्ली-केंद्रित नज़रिए की तुलना में कहीं ज़्यादा चिंताजनक कहानी बयां करते हैं: भारत में युवाओं की नाराज़गी महज़ किसी पार्टी-विशेष से जुड़ी शिकायत नहीं, बल्कि एक सरंचनात्मक समस्या है। भले ही यह मामला अंतरराष्ट्रीय के बजाय घरेलू घटना लग सकता है, परंतु इन विरोध प्रदर्शनों की जड़ में विद्यमान सरंचनात्मक स्थितियों की पड़ताल करने पर आपस में जुड़ी अहम चुनौतियाँ हमारे समक्ष आती हैं, जो आने वाले कई वर्षों तक भारत के समष्टि अर्थशास्त्र और राजनीतिक भविष्य को आकार देंगी।
अब केवल मीम्स काफ़ी नहीं हैं
सीजेपी का ढाँचा, विशेषकर दिल्ली के बाहर, काफ़ी हद तक वामपंथी विचारधारा के स्थापित छात्र संघों द्वारा तैयार किया गया था। बिहार में, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने पटना के लोक भवन पर पद यात्रा की और जल तोफ़ों का सामना किया; तमिलनाडु, केरल और बंगाल में, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने वायरल हैशटैग को धरने और सड़क जाम में बदल दिया। उनके कार्यकर्ता और अनुशासन ही वो चीजें हैं जो दो महीने पुराने आंदोलन में नहीं हैं, और जिनके प्रतीक अब आंदोलन के साथ-साथ चल रहे हैं। वामपंथी दलों का एक पूरी पीढ़ी को अपने पक्ष में करने का दृढ़ संकल्प—जिनमें वो लोग भी शामिल हैं जो वामपंथ के प्रति घृणा के साथ पले-बढ़े हैं, इसने भाजपा के विरोधियों सहित अन्य सभी राजनीतिक दलों के लिए दुविधाएँ खड़ी कर दी हैं।
इसका सबसे अच्छा उदाहरण है, जो भारत की दूसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है। इसकी सरकार तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) की है, जो विरोध-प्रदर्शनों से कुछ समय पहले ही बीजेपी और डीएमके दोनों की विरोधी पार्टी बनकर सत्ता में आई थी। टीवीके और दिल्ली से माँग करने वाले छात्र समर्थकों की माँगें लगभग एक जैसी जगह—यानी विश्वविद्यालय में राज्य की राजधानी का नियंत्रण राज्य वापस प्राप्त करें—फिर भी टीवीके के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, जिनके अधीन गृह मंत्रालय (कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा) को भी मान्यता दी गई है, उन्होंने पुलिस की सख्ती और मारपीट वाली कार्यवाही को नजरअंदाज किया।
प्रधान के त्याग पत्र और सीजेपी द्वारा आंदोलन समाप्त करने के बावजूद भी तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन समाप्त नहीं हुए; तमिलनाडु के छात्र, जिनमें अधिकतर वामपंथी दल समिल्लित थे, एनईईटी को समाप्त करने हेतु संगठित रहे। 17 अगस्त को, दिल्ली में हालात शांत होने के कुछ हफ्तों बाद, विजय सरकार ने कॉलेज प्रधानाचार्यों को एक निर्देश जारी किया, जिसमें उन्हें पुलिस और ज़िला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया ताकि छात्रों को वामपंथी छात्र संघों के नेतृत्व वाले इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से रोका जा सके। दो दिन बाद, वामपंथी दलों की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद यह निर्देश वापस ले लिया गया, जिनका विधानसभा में समर्थन टीवीके सरकार के अस्तित्व के लिए आवश्यक था।
इसी बीच, पड़ोसी राज्य केरल में, कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार, जो केंद्र की नीतियों की आलोचना करती है, ने भी शुरुआत में केंद्र के शिक्षा मंत्री के त्याग पत्र की माँग कर रहे वामपंथी छात्र प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें देखीं। परंतु, तमिलनाडु के विपरीत, दिल्ली के साथ-साथ केरल में भी विरोध प्रदर्शन शांत हो गए, और 31 जुलाई को केरल सरकार ने एनईईटी के समर्थन में हुए प्रदर्शनों से जुड़े सभी मामले वापस लेने की घोषणा की।
इस गर्मी में भारत में हुए विरोध प्रदर्शनों को केवल ‘सीजेपी विरोध’ मानने के बजाय, ये मामले बताते हैं कि इन्हें ‘एनईईटी-विरोधी विरोध प्रदर्शन’ मानना अधिक सटीक है। देश में भिन्न-भिन्न स्थानों पर इनके स्वरूप में काफ़ी अंतर था।
तमिलनाडु सिनेमा के करिश्माई हीरो, टीवीके के संस्थापक विजय द्वारा औपचारिक रूप से मात्र दो वर्ष पूर्व स्थापित पार्टी ने युवाओं की चिंताओं और असंतोष को भुनाते हुए, डिजिटल चैनलों पर व्यापक रूप से निर्भर रहते हुए, सत्ता में अपनी पैठ जमाई। एनईईटी का विरोध विजय के प्रमुख मुद्दों में से एक था, लेकिन वामपंथियों के छात्र संगठन के लंबे इतिहास और विरोध प्रदर्शनों को संगठित करने की उनकी महारत ने टीवीके और उसके अविकसित ज़मीनी तंत्र से इस महत्वपूर्ण चुनावी वर्ग को छीनने की धमकी दी। इसके विपरीत, केरल में, सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के छात्र वर्ग ने छात्र विरोध आंदोलन में भाग लिया, और हालांकि देरी से शामिल हुए, लेकिन यह सुनिश्चित करने में सफल रहे कि वामपंथियों ने उनको दाँव पर लगा कर एकाधिकार न कर लिया हो।
वैचारिक मतभेदों के बावजूद, संरचनात्मक रूप से टीवीके और भाजपा एक ही स्थिति में थे। दिल्ली में, भाजपा का युवाओं के बीच मजबूत समर्थन वर्षों से एक बेहद सुसंगठित और संसाधनों से भरपूर डिजिटल मीडिया रणनीति के माध्यम से बना था, न कि संगठन के पारंपरिक रूपों से। छात्र और किसान विरोध प्रदर्शनों के एक पिछले दौर में, मार्च 2025 में गौतम सिंह नाम के एक दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र का वीडियो वायरल हो गया, जिसे सरकार के प्रति उनके जोशीले समर्थन के कारण मीडिया ने ‘मोदी का नंबर एक समर्थक’ करार दिया। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि सिंह कभी भाजपा के छात्र या युवा संगठन के सदस्य रहे हों। लेकिन फरवरी 2026 तक, सिंह के सोशल मीडिया वीडियो में तीखी आलोचना झलकने लगी थी, और जुलाई में वे मुख्य न्यायाधीश के विरोध प्रदर्शनों में मौजूद थे और खुलकर अपनी राय रख रहे थे।
इस गर्मी में भारत में हुए विरोध प्रदर्शनों को केवल ‘सीजेपी विरोध’ मानने के बजाय, ये मामले बताते हैं कि इन्हें ‘एनईईटी-विरोधी विरोध प्रदर्शन’ मानना अधिक सटीक है। देश में भिन्न-भिन्न स्थानों पर इनके स्वरूप में काफ़ी अंतर था। परंतु इन प्रदर्शनों में एक समानता थी: ऑनलाइन ‘फ़्लैश मॉब’ की तरह लोगों को इकट्ठा करने का नया तरीका और लंबे समय से चले आ रहे छात्र संगठनों के पुराने ढंग के आयोजन।
अपने निर्यात को वैश्विक बनाओ, अपनी राजनैतिक अर्थव्यवस्था को स्थानीय बनाओ
2026 में भारतीय छात्र आंदोलन का दायरा और उसकी सफलता, उन युवा आंदोलनों का स्मरण कराती है जिनकी वजह से 2022 में श्रीलंका, 2024 में बांग्लादेश और 2025 में नेपाल में सरकारें गिर गईं; या फिर 2024 में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उन विरोध प्रदर्शनों की, जो भले ही सफल नहीं हुए, लेकिन जिन्होंने अस्थिरता पैदा कर दी। इन सभी मामलों में, क्षेत्रीय युद्धों—जैसे 2022 से यूक्रेन युद्ध और 2026 में ईरान का युद्ध—के कारण खाने-पीने की चीज़ों और ऊर्जा की कीमतों में भारी उछाल आया और विकास दर लड़खड़ा गई। इससे बड़ी संख्या में उन युवाओं की बढ़ती उम्मीदें टूट गईं जो नौकरी-पेशा दुनिया में कदम रख रहे थे या रखने वाले थे।
परंतु भारत के विपरीत, इन देशों में न केवल विकास दर धीमी हो रही थी, बल्कि वे गंभीर समष्टि आर्थिक संकटों से भी जूझ रहे थे: जैसे मुद्रा का गिरना, मौद्रिक भंडार का समाप्त होना, चीज़ों की कमी एवं वैश्विक बाज़ार के सामने सरकारी तुलन पत्र का कमज़ोर पड़ना। हर मामले में, एक ऐसा चक्र बना जिसने सरकार के पतन की स्थिति उत्पन्न कर दी। राजनीतिक अस्थिरता ने विदेशी लेनदारों को डरा दिया, जिससे मुद्रा और बॉन्ड की कीमतें गिर गईं; सरकार के लिए जमा धन मिलना बंद हो गया और उसे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) के पास जाना पड़ा; इसके उपरांत लागू किए गए कड़े आर्थिक उपायों ने अक्सर लोगों में असंतोष को ओर बढ़ा दिया।
1960 और 1970 के दशक में बड़ी युवा आबादी और कमोडिटी के ‘सुपर साइकल’ के टकराव से पैदा हुई गंभीर राजनीतिक अस्थिरता और कूटनीतिक उलझनों का सामना करने के बाद से ही भारत ने खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और वित्तीय स्थिरता को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुख्य लक्ष्यों के तौर पर प्राथमिकता दी है। इसका नतीजा यह हुआ कि भारत उन कमियों और भुगतान संतुलन के संकटों से बच गया, जिन्होंने 2022 के बाद से दक्षिण एशिया के ज़्यादातर देशों को बुरी तरह प्रभावित किया। भारत ने कोयला, नवकरणीय ऊर्जा, परमाणु शक्ति और रुपये में खरीदे गए सस्ते रूसी तेल पर लगातार ज़ोर दिया है, ताकि उसे वैश्विक बाज़ार पर निर्भर न रहना पड़े।

एक और अहम बात यह है कि भारत का सरकारी कर्ज़, अपने पड़ोसी देशों के मुक़ाबले, वैश्विक बाज़ार के उतार-चढ़ाव से काफ़ी हद तक सुरक्षित है। सरकार डॉलर में यूरोबॉन्ड जारी नहीं करती है, और इसके कर्ज़ में विदेशी हिस्सेदारी बहुत कम है और वह भी अधिकतर देश के भीतर ही है। कॉकरोच विरोध प्रदर्शनों पर बॉन्ड बाज़ार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, ठीक वैसे ही जैसे 2019-20 के नागरिकता संशोधन अधिनियम विरोधी प्रदर्शनों या वर्ष भर चले कृषि आंदोलन पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इस दौरान भारत को कोई नुक़सान नहीं हुआ, बल्कि एस एवं पी ने 2025 में भारत की रेटिंग को उन्नत करके बीबीबी कर दिया, जो अठारह वर्षों में प्रथम बार रेटिंग में बढ़ोतरी थी। इसके उलट, इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी, पीटीआई के सत्ता से हटने और आईएमएफ़ सौदे के खतरे में पड़ने पर पाकिस्तान के इंटरनेशनल डॉलर बॉन्ड पर ज़बरदस्त असर पड़ा; क्रेडिट डिफ़ॉल्ट स्वैप (सीडीएस) सत्ता से हटने से पहले के लगभग 5 प्रतिशत से बढ़कर नवंबर 2023 में 12,388-बेसिस-पॉइंट के उच्चतम स्तर पर पहुँच गए, जबकि डॉलर बॉन्ड यील्ड 100 प्रतिशत से ऊपर चली गई।
हालाँकि घरेलू राजनीति और ग्लोबल मार्केट के बीच की यह दीवार भारत की संप्रभुता और स्थिरता, दोनों के लिए अच्छी है, लेकिन यह उस दबाव को भी कम कर देती है जो सकारात्मक बदलाव ला सकता है। सवाल यह है कि क्या केंद्र और कई राज्यों में मौजूद घरेलू राजनीतिक व्यवस्था आबादी के सबसे तेज़ी से बढ़ते वर्ग की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए काफ़ी संवेदनशील है, या फिर यह टालमटोल करती रहेगी और दशकों में बनाई गई अपनी विश्वसनीयता को खोती रहेगी।
क्या युवाओं को सदैव काबू में रखा जा सकता है?
एनईईटी-विरोधी आंदोलन के कारण भारत में सत्ताधारी दलों के पीछे हटने से कई लोगों को यह अपेक्षा है कि युवाओं के पास अब इतनी संख्या और आत्मविश्वास है कि वे उस परिवर्तन को ला सकते हैं जो भारत की प्रगति हेतु अनिवार्य है। सीजेपी का यह उद्देश्य कि वह बिना कोई राजनीतिक दल बने युवाओं की शिकायतों को राजनीतिक प्रणाली तक पहुँचाने का एक स्थायी माध्यम बने, एक नई बात है। इसके असर वामपंथ के पक्ष में भी हो सकते हैं और उसके विरुद्ध भी।
प्रदर्शनकारियों की शिकायतों के पीछे विलुप्त सरंचनात्मक एवं जनसख्या से जुड़ी चुनौतियाँ दो तरफ़ से एक साथ बढ़ रही हैं। भारत की कामकाजी जनसंख्या उस गति से कहीं अधिक तेज़ी से बढ़ रही है जिस गति से अर्थव्यवस्था में औपचारिक नौकरियाँ उत्पन्न हो रही हैं। इसलिए, हर वर्ष पढ़ाई-लिखाई पूरी करके आने वाले युवाओं को अपेक्षा से कहीं कम अवसर प्राप्त हो रहे हैं—यही वह तथ्य है जिससे डिग्री की चिंता और परीक्षा का जुनून पैदा होता है, जिसे सीजेपी दिशा प्रदान करती है। परंतु साथ ही, प्रजनन दर प्रतिस्थापन स्तर से नीचे गिर गई है। इससे यह आशंका पैदा हो गई है कि प्रति व्यक्ति आय के मध्यम-आय वर्ग तक पहुँचने से पूर्व ही भारत का ‘कामकाजी आय की जनसंख्या का लाभ’ समाप्त हो सकता है। दूसरे शब्दों में, इस तथ्य की अधिक संभावना है कि दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश अमीर बनने से पहले ही बूढ़ा हो जाएगा।
भारत में खतरा हमेशा के लिए एक दल के तानाशाही शासन का नहीं है; […] बल्कि ख़तरा यह है कि एक सरंचनात्मक शिकायत, सरंचनात्मक बहिष्कार में बदल जाएगा।
ये ऐसी समस्याएँ हैं जिनका सामना नई दिल्ली में भविष्य की हर सरकार को करना होगा, चाहे उनकी विचारधारा कुछ भी हो। परंतु विकल्पों का दायरा विद्यमान सरकार के तौर-तरीकों से तय होगा—जो आँसू गैस, लाठीचार्ज अथवा विश्वविद्यालय से निष्कासित किए जाने जैसी कार्यवाहियों से कहीं अधिक उन्नत हैं।
प्रथम समस्या डिजिटल पहुँच की है। भारत सोशल मीडिया के लिए उम्र की पुष्टि के नियम बनाने के अंतिम चरण में है। ये नियम डेटा-सुरक्षा विधियों के तहत अगले वर्ष पूरी तरह लागू हो जाएगा। भारत में इसे अधिक अहम बनाने वाली चीज़ है ‘आधार’—एक बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली जो जन्म से ही लगभग पूरी जनसंख्या का आँकलन करती है। इससे ऑनलाइन उम्र की पुष्टि को इस तरह लागू किया जा सकता है जो अधिकतर लोकतंत्र तकनीकी रूप से नहीं कर पाते। तथापि इसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा बताया जा रहा है, परंतु जिस प्रणाली से उपभोगता की उम्र की पुष्टि होती है, उसी से सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों को एक सत्यापित राष्ट्रीय पहचान से जोड़ा जा सकता है। और युवाओं के संगठित होने या राजनीतिक जानकारी पाने की क्षमता को सीमित करने का लालच भी बढ़ सकता है।
दूसरी समस्या चुनावी पहुँच की है। जून 2025 में प्रारम्भ हुए राज्य-दर-राज्य विशेष गहन पुनरीक्षण ने लाखों मौजूदा मतदाताओं के नाम हटाने के अलावा, पहली बार मताधिकार का अभ्यास करने वालों और घर से दूर रहने वालों (जैसे छात्र और नौकरी की तलाश में आए प्रवासी) के लिए बड़ी प्रशासनिक रुकावटें खड़ी कर दी हैं। जो भी सरकार युवाओं को संभावित विरोधी गुट के तौर पर देखती है, उसके पास इन रुकावटों को कम न करने का पूरा कारण होता है।
भारत में खतरा हमेशा के लिए एक दल के तानाशाही शासन का नहीं है; भारत में सामूहिक जीवन का पैमाना, जटिलता और आपसी टकराव इस प्रकार के नियंत्रण को टिकाऊ नहीं रहने देते। बल्कि ख़तरा यह है कि एक सरंचनात्मक शिकायत, सरंचनात्मक बहिष्कार में बदल जाएगा। अगर दो-तीन चुनावी चक्रों तक ऐसे तौर-तरीके बने रहते हैं, तो वे राजनीतिक प्रणाली की विश्वसनीयता को खोखला कर देंगे। इससे प्रणाली में ऐसी उथल-पुथल मच सकती है जैसी बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के गिरने पर हुई थी—और इसके लिए किसी बड़े आर्थिक संकट की भी आवश्यकता नहीं होगी।
बेशक, ऐसा होना तय नहीं है। सत्ता के विरुद्ध लड़ने और जीतने का लाखों युवाओं का अनुभव व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से अहम होगा, जिससे अपेक्षा और भरोसा पैदा होगा। उम्मीद है कि प्रणाली के शक्ति स्त्रोत में मौजूद इस सकारात्मक ऊर्जा का समझदारी से प्रयोग किया जाएगा, ताकि आगे आने वाली बड़ी चुनौतियों के बीच रचनात्मक और सामूहिक रूप से समस्याओं का समाधान किया जा सके।
This article is a translation. Click here to read the original in English.
***
Image 1: Sumita Roy Dutta via Wikimedia