कई माह के अटकलों, बहस और चिंता के उपरांत, भारत और अमेरिका ने फ़रवरी 2026 में एक व्यापार समझौते के लिए संयुक्त रूपरेखा की घोषणा की, जिससे 2025 की परेशानियों से संबंधों में चल रही उथल-पुथल का अंत हो गया। सौदे की मुख्य वास्तुकला साफ़ है, संयुक्त वक्तव्य में अंतरिम समझौते को एक प्रारम्भिक तंत्र के तौर पर बताया गया है, क्योंकि दोनों पक्ष बड़े संयुक्त राष्ट्र अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को “पूरा करने के मक़सद से” काम करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
हालाँकि, संयुक्त रूपरेखा तक पहुँचने वाले व्यापार से वार्तालाप से प्रशुल्क अनुसूची और बाज़ार तक पहुँच पर केंद्रित एक पारंपरिक प्रतिक्रिया के तौर पर आगे बढ़ने की अपेक्षा थी, लेकिन वे रणनीतिक संकेत और नीतिगत विश्वसनीयता की परीक्षा बन गए हैं। जैसे-जैसे विश्लेषक और नीति निर्माता व्यापक बीटीए को देख रहे हैं, मुख्य प्रश्न यह है कि क्या यह सौदेबाज़ी से – सम्बन्धित सुर्ख़ियाँ प्रशुल्क दर में कटौती को असली बाज़ार तक पहुँचने में बदल पाएँगी। यह दर से कम और ग़ैर-प्रशुल्क रुकावटों से अधिक तय होगा जो प्रतिदिन वाणिज्य को आकार देते हैं, जिसमें मानक और परीक्षण, अनुज्ञप्ति प्रक्रिया और डिजिटल अनुपालन समिल्लित हैं। यह वार्तालाप एक आम व्यापार दौर के मुक़ाबले भू-आर्थिक रूप से अधिक उलझी हुई है, जिसमें आपूर्ति श्रृंखला की मज़बूती और आर्थिक सुरक्षा प्रौद्योगिकी और संरेखण के बारे में अपेक्षाएँ तय हैं। परंतु जैसे-जैसे सार्वजनिक दावे औपचारिक संयुक्त वक्तव्य से पहले बार निकले हैं और लोगों के सोचे हुए परिणामों पर प्रतिक्रिया देने हेतु मजबूर करते हैं, ऐसे समय में, दोनों पक्षों को टिकाऊ कार्यान्वयन हेतु जिस भरोसे की आवश्यकता होती है, वह ओर अधिक दुर्बल हो रहा है। ऐसी भू-आर्थिक प्रतियोगिता में, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच कहानी का बहाव रणनीतिक रूप से महंगा पड़ सकता है।
सौदे का संदर्भ
इस प्रारंभिक ढांचे में, सबसे स्पष्ट तत्व भारतीय मूल की वस्तुओं के एक परिभाषित समूह पर अमेरिकी पारस्परिक प्रशुल्क दर को घटाकर 18 प्रतिशत करना है, साथ ही अंतरिम समझौते के सफल समापन से जुड़ी व्यापक प्रशुल्क हटाने की संभावना भी है। दूसरी ओर, भारत को संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रौद्योगिक सामान और कई प्रकार के कृषि सम्बंधित और खाद्य उत्पाद पर प्रशुल्क दर कम करने या समाप्त करने वाला बताया गया है। इसका राजनैतिक महत्व तुरंत है क्योंकि कृषि, मानकों और तकनीकी से जुड़े विनियमन देश में सबसे अधिक संवेदनशील हैं।
ख़ासतौर पर, प्रशुल्क-प्रथम परिवेश स्वयं अमेरिका में क़ानूनी और राजनीतिक उथल-पुथल में अंतर्निहित है: 20 फ़रवरी, 2026 को, संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय सुनाया कि ट्रंप के पास अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियाँ अधिनियम (आईईईपीए) के अंतर्गत प्रशुल्क दर लागू करने का अधिकार नहीं है, जिसके उपरांत, ट्रंप ने निर्णय की आलोचना की और एक और क़ानूनी अधिकार के अंतर्गत विश्व भर में 15 प्रतिशत प्रशुल्क दर लागू करने की घोषणा की। ख़बर है कि भारत ने अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने हेतु वॉशिंगटन जाने वाले प्रतिनिधि मंडल के सुनियोजित दौरे को यह कहकर स्थगित कर दिया कि प्रशुल्क आधारभूत क्या लागू होगी, इस पर अभी कोई सहमति नहीं बनी है। इस निर्णय से भारत में घरेलू आलोचना में विस्तार हुआ, जिसके अंतर्गत विपक्षी दलों ने माँग की, कि अंतरिम समझौते को रोक दिया जाए और न्यायालय के निर्णय और उसके उपरांत संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशुल्क की घोषणाओं को देखते हुए इस विषय पर पुनःविचार किया किया जाए।
“प्रशुल्क […] रणनीतिक संकेत और नीतिगत विश्वसनीयता की परीक्षा बन गए हैं।”
नई दिल्ली के लिए, यू.एस. संयुक्त राष्ट्र के साथ सौदा एक बड़े व्यापार उदारीकरण और विविधिकरण के अंतर्गत आती है। उदाहरण के लिए, जनवरी के अंत में, भारत और यूरोपियन संघ ने एक सीमाचिह्न एफ़टीए पर वार्तालाप समाप्त होने की घोषणा की: ईयू इसे भारत को अपने निर्यात पर गहरे प्रशुल्क उदारीकरण के तौर पर प्रस्तुत करता है, जबकि भारत की सार्वजनिक समझ में संवेदनशील कृषि एवं दुग्ध पदार्थों को सुरक्षित रखते हुए क़ीमत के अनुसार प्रमुख निर्यात के लिए पसंदीदा पहुँच पर ज़ोर दिया गया।
कुल मिलाकर, ये समझौता एक व्यापारिक-बीमा रणनीति का सुझाव की प्रस्तुति करता है: अधिक संरक्षणवादी वैश्विक परिवेश में कमजोरियों भेद्यता को कम करने हेतु कई बड़े-बाज़ार गलियारे का प्रयोग करना इसका आधार है। परंतु अगर यू.एस. गलियारा अप्रत्याशित रहता है, तो इस रणनीति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
प्रशुल्क दर बनाम व्यावहारिक पहुँच
प्रशुल्क दर की संख्याएँ सुर्ख़ियाँ बटोरती हैं, जबकि नियमों की परत, जिसमें मानक, प्रशिक्षण, प्रमाणन, अनुज्ञप्ति प्रक्रिया और डिजिटल अनुपालन की अपेक्षाएँ समिल्लित हैं, असल में पहुँच को व्यवहार में लाती हैं। संयुक्त वक्तव्य इस बिंदु पर बहुत साफ़ है। प्रशुल्क दर के अतिरिक्त, यह स्त्रोत के नियमों पर एक कार्यसूची तय करता है, ग़ैर-प्रशुल्क रुकावटों को दूर करने का वादा करता है, और वैद्यक-संबंधी उपकरणों में लम्बी अवधि से चली आ रही दिक्कतों, सूचना एवं सम्प्रेषण प्रोदयोगिकी (आईसीटी) वस्तुओं हेतु रोक लगाने वाली आयात अनुज्ञप्ति, और पहचाने गए क्षेत्रों में यू.एस. या अंतरराष्ट्रीय मानक और प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को मानने की समयसीमा को अलग करता है।
ये वस्तुएँ किसी भी व्यापार समझौते के आवश्यक भाग हैं। अगर मानक की मंज़ूरी साफ़ नहीं है, तो कंपनियाँ प्रशिक्षण और प्रमाणीकरण की नक़ल करती हैं; अगर अनुज्ञप्ति के तरीके अप्रत्यशित हैं, तो कंपनियाँ प्रशुल्क दर गिरने पर भी बाज़ार को अधिक जोखिम वाला मानती हैं। क्योंकि मानक और डिजिटल अनुपालन विनियम अक्सर घरेलू राजनीति से जुड़े होते हैं, इसलिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रगति प्रशासनिक क्षमता और सार्वजनिक वैधता दोनों पर निर्भर करती है, न कि केवल वार्ताकार के उद्देश्य पर।
सोयाबीन तेल और सूखे आसवक अनाज (डीडीजीएस) का मामला प्रदर्शित करता है कि यदि इन मुद्दों को ठीक से न संभाला जाए, तो ये घरेलू राजनीति में संलग्न हो जाते हैं। रिपोर्ट्स से ज्ञात होता है कि यू.एस.-भारत रूपरेखा में कुछ पदार्थों के लिए शुल्क मुक्त उपचार समिल्लित था, जिससे भारत में कृषि संघों और विपक्षी दलों की ओर से तुरंत क़ीमतों पर प्रतिक्रिया और विरोध प्रारम्भ हो गए। असल में, सोयाबीन तेल तक पहुँच प्रशुल्क दर आरक्षण के माध्यम से होगी, जिससे शुल्क मुक्त संस्करणों में कमी हो जाने की सम्भावना है। मुख्य सीख यह है कि यदि संचालन सुरक्षा के बारे में सूचित नहीं किया जाता है तो सुर्ख़ियों के अनुसार दी गई छूट को ग़लत समझा जाएगा; और कई चरणों में होने वाले वार्तालाप में, सुर्ख़ियाँ एवं असल लागत दर के बीच का अंतर राजनीतिक रूप से बहुत अधिक हो जाएगा।

भू-राजनीतिक संकेत के तौर पर आर्थिक सुरक्षा संरेखण
यह भारत-यू.एस. सौदा केवल बाज़ार पहुँच के बजाय आर्थिक सुरक्षा की भाषा में निर्मित किया जा रहा है। (इस सौदे के माध्यम से,) दोनों सरकारों ने आपूर्ति श्रृंखला लचीलेपन पर और क़रीब आने का अपना उद्देश्य ज़ाहिर किया है, जिसमें निवेश स्क्रीनिंग, निर्यात नियंत्रण और थर्ड पार्टी द्वारा ग़ैर बाज़ारी व्यापार पर उत्तर देने हेतु सहयोग शामिल है। यह कार्यसूची व्यापार वार्ता को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा वर्णित नीति-संचालित “भू-आर्थिक विविधता” में प्रबलता स्थापित (करने में सहायक है), जिसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी प्रसार और सीमा पार पूँजी प्रवाह से राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी विचारों और गुटों की गतिशीलता आकार लेती हैं, न कि क़ीमत एवं प्रतिस्पर्धा से।
सही मतलब में, यह समझ ज़रूरी आपूर्ति श्रृंखला के लिए “भरोसेमंद गलियारा” निर्मित करने पर केंद्रित है, जिससे आपसी प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना सरल हो जाता है, जिसमें डेटा केंद्र में प्रयोग होने वाले विकसित प्रोद्योगिकी पदार्थों का व्यापार और उभरती प्रौद्योगोकी पर गहरा सहयोग भी समिल्लित है। यह तर्क भारत के यू.एस. के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका पहल में समिल्लित होने के निर्णय में भी प्रदर्शित होता है, जिसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता, पारिस्थितिकी तंत्र और आवश्यक आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन पर सहयोग को गहरा करने हेतु एक प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर प्रस्तुत किया गया है।
हालाँकि, अधिक संदेह करने वाला यह कह सकता है कि यही शर्तें तीसरे देशों पर अधिक सख़्त पाबंदियों की उम्मीदों में तब्दील हो सकती हैं, जिसमें निर्यात नियंत्रण और निवेश समीक्षा पर तालमेल से आखिरकार भारत की आर्थिक साझेदारी में लचीलापन कम करने की बात की गई है। यह अस्पष्टता भारत में स्वायत्तता पर पाबंदियों को लेकर संदेह पैदा करती है – और साथ ही वॉशिंगटन में तालमेल की गहराई और तेज़ी को लेकर बढ़ी हुई उम्मीदों को बढ़ावा देता है।
रूस से ईंधन खरीदने की घटना से ज्ञात होता है कि ये तात्पर्य निकालने वाले अंतर कितनी तेज़ी से बढ़ सकते हैं। व्हाइट हाउस के एक प्रकाशन ने अधिक प्रशुल्क दर हटाने को भारत के रूस से तेल खरीदना बंद करने के बताए गए वादे से जोड़ा है। इसके उलट, भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे को पूर्ण रूप से आर्थिक दृष्टिकोण से देखा, और दोहराते हुए कहा कि “1.4 बिलियन भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है” और बाज़ार के हालात और बदलते अंतरराष्ट्रीय परिवेश विविधिकरण के निर्णयों को मार्गदर्शित करते हैं। जब जन पटकथा में इतनी तीव्र भिन्नता हो जाती हैं, तो व्यापार पर भू-राजनैतिक बोझ आ सकता है जो इसे लागू करने में मुश्किल पैदा कर सकती है और अधिक संवेदनशील “नियम परत” डोमेन में सहयोग के लिए संवेदनशीलता के भरोसे को कम कर सकती है।
“जब अपेक्षाएँ मसौदा से ज़्यादा हो जाती हैं, तो सरकारें वितरण के लिए गठबंधन बनाने के बजाय जन पटकथा को प्रबंधित करने में राजनैतिक पूँजी खर्च करती हैं।”
असली जोखिम: कथा में भटकाव
क्योंकि यह घोषणा एक रूपरेखा है, न कि कोई अंतिम पत्र, इसलिए पथ आवश्यक तौर पर अनुक्रमिक होगा। भारत सरकार ने लोकसभा को सूचित किया है कि समझौता तकनीकी और वैधिक प्रक्रिया से गुज़र रहा है और पूर्ण होने के उपरांत इस पर हस्ताक्षर किए जाएँगे। हालाँकि, अंतरिम सौदे का विरोध कर रहे व्यापार संघों और कृषक गुटों की देशव्यापी हड़ताल यह संकेत देती है कि व्यापार नीति शीघ्रता से घरेलू शासन का मुद्दा बन सकती है, एवं छोटे व्यावसायिक मामलों को दबा सकती है। ऐसे हालात में, संचार, वार्तालाप के साथ-साथ कोई कार्य नहीं है, बल्कि यह वार्तालाप के लिए स्थान और वैधता स्थापित करता है जिससे लम्बी अवधि में कार्यान्वयन संभव होता है।
तथ्य पत्रक प्रकरण ने इस गतिकी को अच्छी तरह से दर्शाया है। 9 फ़रवरी को, व्हाइट हाउस ने एकतरफ़ा तथ्य पत्रक जारी किया जिसमें “ऐतिहासिक” व्यापार सौदे की विशेष शर्तों के बारे में जानकारी प्रदान की, जिसमें भारत के सबसे संवेदनशील घरेलू क्षेत्रों से जुड़े संदर्भ भी समिल्लित थे। कुछ ही दिनों में, दस्तावेज़ को परिवर्तित कर दिया गया: प्रशुल्क दर में परिवर्तन का सामना करने वाले कृषक पदार्थों की सूची से “कुछ ख़ास दालों” का ज़िक्र हटा दिया गया, और अमेरिका से भारत की $500 बिलियन की खरीद के बारे में भाषा को बाध्यकारी प्रतिबद्धता से नरम करके अधिक सीमित “आशय” के रूप में अंत में इसकी प्रस्तुति की। जैसा कि भारत के वाणिज्य और प्रौद्योगिकी मंत्री ने तब स्पष्ट किया था, $500 बिलियन के आंकड़े को भारत की ओर से वाणिज्यिक माँग और मूल्य निर्धारण से बने ग़ैर बाध्यकारी आशय के तौर पर समझा जाता है, न कि अनुबंध वाली आयात दायित्व के तौर पर। इसके अतिरिक्त, तथ्य पत्रक में भारत द्वारा डिजिटल सेवा कर हटाने के संदर्भ को अद्यतन संस्करण से हटा दिया गया, जिससे यह संयुक्त वक्तव्य के शब्दों के निकट आ गया।
इस घटना ने इस तथ्य को और पक्का कर दिया कि जन पटकथा आपसी सहमति से बने मुख्य पत्र से अधिक तेज़ी से आगे बढ़ रही थी, जिससे स्पष्टीकरण और राजनैतिक तात्पर्य सख़्त हो गए। इसका तात्पर्य यह भी है कि जब अपेक्षाएँ मसौदा से ज़्यादा हो जाती हैं, तो सरकारें वितरण के लिए गठबंधन बनाने के बजाय जन पटकथा को प्रबंधित करने में राजनैतिक पूँजी खर्च करती हैं।
इस अवस्था में, स्पष्टता वर्णन की गहनता में कम एवं भटकाव को रोकने के बारे में अधिक है, इसके लिए दायरा एवं अनुक्रम पर अनुशासित सार्वजनिक संकेतन की आवकश्यकता होती है, ताकि बाद का संदेश संयुक्त रूपरेखा से आगे न बढ़े। सफलता के लिए समयसीमा को घरेलू प्रक्रिया की असलियत के साथ संरेखित करना भी आवश्यक है, जिसमें वैधानिक और तकनीकी समापन और क्षेत्र के बीच समन्वय समिल्लित हो, ताकि बाज़ार और लोगों के निकट एक भरोसेमंद संदर्भ बिंदु विद्यामान हो, न कि एक परिवर्तित हो रहा लक्ष्य।
अंत में, मानक, प्रशिक्षण,अनुज्ञप्ति और डिजिटल अनुपालन हेतु ऐसे पथ निर्मित करना सम्मिलित होना चाहिए जिनका अंदाज़ा लगाया जा सके, ताकि बाज़ार की पहुँच को व्यापार की मात्रा में बढ़ोतरी में परिवर्तित किया जा सके और अनिश्चितता से होने वाले जोखिम को कम किया जा सके। अगर इन वस्तुओं को परस्पर संभाला जाता है, तो भारत-यू.एस. व्यापार ट्रैक अंतिम संधि पर हस्ताक्षर होने से पूर्व ही नीति जोखिम को कम करके, अपेक्षाओं को स्थिरता प्रदान कर, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला में सहयोग के लिए एक अधिक भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म को निर्मित कर, रणनीतिक रूप से उपयोगी बन सकता है।
This article is a translation. Click here to read the original in English.
***
Image 1: Piyush Goyal via X
Image 2: Randhir Jaiswal via X